डॉ. रत्नप्पा कुम्भार प्रजापति की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन

संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- संविधान और संविधान निर्माताओं की विरोधी है भाजपा, आरएसएस पर भी लगाए गंभीर आरोप

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 15, 2026 8:05 am
डॉ. रत्नप्पा कुम्भार प्रजापति की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन
Total Views : 100
Total Views : 100

विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव में पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्भार प्रजापति की पुण्यतिथि के अवसर पर आम आदमी पार्टी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान और संविधान निर्माताओं की विरोधी पार्टी है। संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उनके कार्यक्रम को स्थगित कराने की कोशिशें की गईं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में भारत के हर वर्ग और जाति के लोगों का योगदान रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस ने आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेजों के प्रति वफादारी का रुख अपनाया और आज वही संगठन देश के नागरिकों को देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांटने की बात करता है।

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले ‘आशीर्वाद के दीप’ कार्यक्रम को लेकर भी संजय सिंह ने टिप्पणी की। उन्होंने इसे हिंदू विरोधी बताते हुए कहा कि हिंदू धर्म में दीपक भगवान के लिए अथवा मृत व्यक्ति की स्मृति में जलाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रत्नप्पा कुम्भार प्रजापति के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed