मोहसिन रज़ा बने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, सैयद एजाज आब्दी ने दी बधाई

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 15, 2026 5:43 am
मोहसिन रज़ा बने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, सैयद एजाज आब्दी ने दी बधाई
Total Views : 100
Total Views : 100

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री मोहसिन रज़ा को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी सैयद एजाज आब्दी ने उनसे मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और नई जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद दी।अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग-4 की ओर से जारी आदेश के अनुसार मोहसिन रज़ा की नियुक्ति उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1994 (संशोधित 2013) की धारा-3 एवं धारा-4(1) के तहत की गई है।

मुलाकात के दौरान सैयद एजाज आब्दी ने मोहसिन रज़ा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि मोहसिन रज़ा को अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी मिलना समाज के लिए खुशी की बात है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद की क्षमता का लाभ आयोग को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मोहसिन रज़ा नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करते हुए अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed