हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने विधि-विधान से की शिव-पार्वती की पूजा

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 14, 2026 8:15 am
हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने विधि-विधान से की शिव-पार्वती की पूजा
Total Views : 100
Total Views : 100

ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को हरितालिका तीज पर्व की धूम रही। सुहागिन महिलाओं ने दिनभर पर्व की तैयारियां कीं और शाम को घरों एवं मंदिरों में विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन-अर्चन किया। इस बार तीज पर्व पर गणेश चतुर्थी का भी संयोग रहा।

अखंड सौभाग्य, सुखी दाम्पत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना को समर्पित हरितालिका तीज पर महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव-पार्वती की पूजा की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। शाम से ही मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाओं ने रात में भजन-कीर्तन एवं जागरण कर तीज की परंपराओं को निभाया। अगले दिन सुबह विधि-विधान से पूजा करने के बाद महिलाओं ने व्रत का पारण किया।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed