एंटी करप्शन मिशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी बने राकेश शर्मा का हुआ स्वागत

लखनऊ से गृह क्षेत्र खेतासराय पहुंचने पर समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 14, 2026 6:26 am
एंटी करप्शन मिशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी बने राकेश शर्मा का हुआ स्वागत
Total Views : 100
Total Views : 100

एंटी करप्शन मिशन में उत्तर प्रदेश प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद लखनऊ से गृह क्षेत्र खेतासराय पहुंचे राकेश शर्मा का सोमवार को समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के लिए बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।

राकेश शर्मा को संगठन की ओर से प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र के अनुसार उनका कार्यकाल वर्ष 2027 तक रहेगा। लखनऊ में नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के दौरान एंटी करप्शन मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी प्रभात शंकर तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक मोहर सिंह, प्रदेश संयोजक धर्मराज सिंह, प्रदेश महामंत्री अवधेश दुबे, प्रदेश संगठन मंत्री अश्विनी मिश्रा और अमेठी जिलाध्यक्ष ध्यान सिंह मौजूद रहे। वहीं, खेतासराय पहुंचने पर समर्थकों ने राकेश शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि स्थानीय क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। स्वागत के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।

इस मौके पर राकेश शर्मा ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरुकता पैदा करना तथा संगठन के उद्देश्यों और संदेश को आम लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज में जागरुकता और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इसमें मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखने का प्रयास किया जाएगा।

प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उम्मीद जताई कि राकेश शर्मा संगठन के उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस दौरान आनन्द सिंह, डॉ. आजम, मनीष धर्मरक्षक, विशाल सोनकर, रविन्द्र पाण्डेय, मनीष यादव और जीशान खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed