दादर पुल पर खाई में पलटी इर्टिगा कार, बाल-बाल बचे दो लोग

मेदांता अस्पताल के पास खड़ी कार अचानक लुढ़की, सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 14, 2026 5:55 am
दादर पुल पर खाई में पलटी इर्टिगा कार, बाल-बाल बचे दो लोग
Total Views : 100
Total Views : 100

दादर पुल पर सोमवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब मेदांता अस्पताल के पास खड़ी एक इर्टिगा कार अचानक लुढ़कते हुए सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में जा पलटी। हादसे में कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुल पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।

बताया जाता है कि नौहरा क्षेत्र से कुछ लोग एक मरीज को उपचार के लिए मेदांता अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चालक ने कार को दादर पुल के किनारे खड़ा किया और मरीज को लेकर अस्पताल के अंदर चला गया। इसी दौरान अचानक खड़ी कार लुढ़कने लगी। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, कार ढलान की ओर तेजी से बढ़ते हुए सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में जा पलटी। हादसे के समय कार में दो लोग मौजूद थे। कार के खाई में पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों लोगों को कार से बाहर निकालने में मदद की। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पुल पर बाधित यातायात को सुचारु कराया। प्रारंभिक तौर पर कार के हैंडब्रेक फेल होने अथवा ढलान पर कार को उचित तरीके से पार्क नहीं किए जाने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में किसी के हताहत न होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed