फैमिली बॉन्डिंग डे पर रिश्तों की मजबूती पर हुई चर्चा

जेसी सप्ताह के छठवें दिन खेतासराय स्थित गुजराताल पर हुआ आयोजन

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 14, 2026 5:48 am
Total Views : 100
Total Views : 100

जेसी सप्ताह के छठवें दिन सोमवार को खेतासराय स्थित गुजराताल में फैमिली बॉन्डिंग डे के रुप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिवार के महत्व, आपसी प्रेम और रिश्तों को मजबूत बनाने को लेकर सदस्यों ने अपने विचार साझा किए।

जेसी सप्ताह चेयरमैन इकरार खान ने कहा कि परिवार जीवन की सबसे मजबूत नींव है। आपसी प्रेम, विश्वास और संवाद से परिवार में खुशहाली बनी रहती है। उन्होंने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना बेहद जरूरी है।प्रोग्राम डायरेक्टर नीरज सोनी ने कहा कि परिवार के सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल और आपसी समझ रिश्तों को मजबूत बनाती है। इस तरह के कार्यक्रम लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने के साथ ही पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पूर्व अध्यक्ष अखलाक खान ने कहा कि परिवार के साथ बिताया गया समय जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। नई पीढ़ी को परिवार के संस्कार और रिश्तों की अहमियत समझाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में अध्यक्ष रवि शंकर चतुर्वेदी, मंडल उपाध्यक्ष विनायक गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सरफराज इराकी, सचिव अखिलेश पांडेय, रजा हुसैन, कुशाग्र अग्रहरि, युवराज सोनी, मेवालाल, रविंदर कुमार, राममूरत आदि मौजूद रहे।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed