CSIR-UGC JRF में 55वीं रैंक, अंजनी यादव का AGTA पद पर चयन

मदर निसा फाउंडेशन ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 14, 2026 6:00 am
CSIR-UGC JRF में 55वीं रैंक, अंजनी यादव का AGTA पद पर चयन
Total Views : 100
Total Views : 100

क्षेत्र के दो होनहार युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। इमामपुर, खुटहन निवासी मोहम्मद मुजाहिदीन ने CSIR-UGC JRF 2026 की ऑल इंडिया मैथमेटिकल साइंस परीक्षा में 55वीं रैंक हासिल की है। वहीं अंजनी यादव का UPSSSC AGTA 2026 में एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयन हुआ है।

दोनों युवाओं की सफलता पर मदर निसा फाउंडेशन के कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष आमिर शेख ने दोनों को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की यह उपलब्धि बेहद प्रेरणादायी है। मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अंजनी यादव की प्रारंभिक शिक्षा कंपोजिट विद्यालय पखनपुर में हुई। उनकी शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करने में विद्यालय के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद एवं अध्यापक नेमचंद बिंद का विशेष योगदान रहा। दोनों शिक्षकों ने उन्हें प्रारंभिक दौर में शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ ही उचित मार्गदर्शन दिया। इसी मार्गदर्शन का लाभ उन्हें आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मिला।

वहीं, मोहम्मद मुजाहिदीन ने प्रारंभिक शिक्षा गांव से प्राप्त करने के बाद धमउर कलापुर माध्यमिक उच्चतर विद्यालय, ग्राम विकास कॉलेज खुटहन तथा मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज जौनपुर से शिक्षा पूरी की। कठिन पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और अपनी मेहनत के दम पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। दोनों युवाओं की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में तारकेश बिंद, चांद बाबू, अखिलेश दुबे, परवेज अहमद, जिया अनवर, राजकुमार अश्क, फैयाज अंसारी, इमरान अहमद, अली रिजवान, सुरेंद्र यादव, सभासद गणेश चौहान, संतोष अग्रहरि, मिलन जायसवाल, गोलू विश्वकर्मा, शिवांशु, आजम, लाल बहादुर यादव, राजीव सिंह, डॉ. कासिफ, डॉ. अब्दुल्ला, कफील अहमद, जमील अहमद, अबुललैश अहमद, इरफान अहमद, डॉ. उजैर अहमद, डॉ. सुरेश गौतम, ओम प्रकाश पांडेय, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. विकास यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed