दुकान से नकदी से भरी पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

साइकिल से गल्ला लेकर फरार हुआ अज्ञात चोर, करीब 10 हजार रुपये थे रखे

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 13, 2026 7:47 am
Total Views : 120
Total Views : 120

कस्बे के चौराहा रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से शनिवार को अज्ञात चोर नकदी से भरी पेटी उठाकर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के मुताबिक दुकान में दिनभर की बिक्री के करीब 10 हजार रुपये गल्ले में रखे थे। घटना के समय दुकानदार दुकान पर मौजूद नहीं था। उसके बड़े भाई लल्लन गुप्ता दुकान के अंदर मिठाई बनाने में व्यस्त थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में पहुंचा और मौका पाकर नकदी रखी पेटी उठाकर बाहर निकल गया। इसके बाद आरोपी पेटी लेकर साइकिल से फरार हो गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की गतिविधियां और पेटी लेकर साइकिल से जाते हुए दृश्य कैद हो गए हैं।

घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार करने और चोरी की रकम बरामद कराने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed