अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिरी, दो घायल

कबड्डी देखकर लौट रहे थे दोनों युवक, एप्पल ढाबे के पास हुआ हादसा

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 13, 2026 6:46 am
अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिरी, दो घायल
Total Views : 100
Total Views : 100

क्षेत्र के गुरैनी बाजार के पास लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एप्पल ढाबे के समीप रविवार को एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया।

जानकारी के अनुसार मानीकला गांव निवासी बेलाल अहमद (24) पुत्र वहाबुद्दीन और सोंगर गांव निवासी साबिर (22) पुत्र मतीन अहमद एक ही बाइक से कबड्डी प्रतियोगिता देखने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे। ढाबे के पास पहुंचते ही अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जुट गए। लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed