गिट्टी लदा ट्रक पलटा, बाइक व घरेलू सामान क्षतिग्रस्त

आधे-अधूरे सड़क निर्माण के चलते हादसा, बाल-बाल बचे परिवार के लोग

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 13, 2026 6:39 am
गिट्टी लदा ट्रक पलटा, बाइक व घरेलू सामान क्षतिग्रस्त
Total Views : 100
Total Views : 100

गुरैनी बाजार से मार्टिनगंज मार्ग पर रविवार को सड़क धंसने से गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान के पास पलट गया। हादसे में मकान के बाहर खड़ी बाइक समेत घरेलू सामान गिट्टी के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से हादसे के समय परिवार के बच्चे घर के अंदर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मध्यप्रदेश निवासी ट्रक चालक रजनीश कुमार ने बताया कि वह मध्यप्रदेश से गिट्टी लादकर मानीकला में खाली करने जा रहे थे। मार्ग के एक हिस्से में आरसीसी की ढलाई हो चुकी है, जबकि दूसरे हिस्से से वाहनों का आवागमन जारी है। इसी दौरान अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। मकान मालिक राजेश बिन्द ने बताया कि मकान के बाहर खड़ी उनके भाई की बाइक और कुछ घरेलू सामान ट्रक से गिरी गिट्टी के नीचे दब गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे के समय बच्चे घर के अंदर थे। यदि वे बाहर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मार्ग पर काफी दिनों से आधी सड़क की ढलाई के बाद निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण समय से पूरा कर दिया जाता तो हादसे की आशंका कम हो सकती थी। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने तथा मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed