शाहगंज की बिटिया ने महाराष्ट्र में बिखेरा जलवा

जूनियर गर्ल्स राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप में हर्षिता सिंह करेगी महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 13, 2026 5:25 am
शाहगंज की बिटिया ने महाराष्ट्र में बिखेरा जलवा
Total Views : 100
Total Views : 100

नगर की प्रतिभाशाली बेटी हर्षिता सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार के साथ-साथ शाहगंज का नाम भी रोशन किया है। हर्षिता का चयन जूनियर गर्ल्स राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए महाराष्ट्र की टीम में हुआ है। वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।

हर्षिता सिंह नगर के चूड़ी मोहल्ला स्थित सिंह कॉम्प्लेक्स निवासी हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं। उनके पिता विभाष सिंह ने बताया कि 14 वर्षीय हर्षिता लीलावती पोद्दार हाईस्कूल में अध्ययनरत हैं। पढ़ाई के साथ ही उन्हें फुटबाल खेलने का विशेष शौक है। नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने कम उम्र में ही फुटबाल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीम से खेलने का अवसर मिलने से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। हर्षिता की उपलब्धि से शाहगंज क्षेत्र के लोगों में भी गर्व की भावना है। परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

हर्षिता की इस उपलब्धि ने यह साबित किया है कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर छोटे शहर और कस्बों से निकलने वाली बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed