दीवानी अधिवक्ता संघ चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष सिंह मंत्री निर्वाचित

शरदेंदु चतुर्वेदी व अजय कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, शैलेश कुमार मिश्रा संयुक्त मंत्री बने। कार्यकारिणी के सात पदों पर मो

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 12, 2026 8:18 am
दीवानी अधिवक्ता संघ चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष सिंह मंत्री निर्वाचित
Total Views : 100
Total Views : 100

दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में शनिवार को हुई मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर अवधेश सिंह तथा मंत्री पद पर मनीष कुमार सिंह ने जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

अध्यक्ष पद पर अवधेश सिंह ने 1276 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश चंद्र उपाध्याय को 120 मतों से पराजित किया। वहीं मंत्री पद पर मनीष कुमार सिंह ने 832 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्णकांत तिवारी को 304 मतों के अंतर से शिकस्त दी। उपाध्यक्ष के दो पदों पर शरदेंदु चतुर्वेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अजय कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री पद पर शैलेश कुमार मिश्रा ने 571 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सर्वेश चंद्र मौर्य को 57 मतों से पराजित किया। उपमंत्री के दो पदों पर अश्वनी कुमार मिश्रा और अजीत कुमार यादव निर्वाचित हुए। वहीं लेखा निरीक्षक (ऑडिटर) के पद पर महेश कुमार दुबे विजयी घोषित किए गए।

सदस्य कार्यकारिणी के सात पदों पर मोहिता मिश्रा ने सर्वाधिक 1363 मत प्राप्त कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। उनके अलावा अजीत कुमार यादव, किरन सिंह, अमित तिवारी, प्रशांत उपाध्याय, विनोद कुमार पटेल और सत्येंद्र कुमार चौहान ने भी जीत हासिल की। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई दी। जीत के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed