सांसद ने अधिकारियों संग एग्रो पार्क का किया निरीक्षण, नाला सफाई के दिए निर्देश

जलनिकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने की शिकायत, तत्काल समाधान के लिए यूपीसीडा, अमूल व राजस्व विभाग को समन्वय के निर्द

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 11, 2026 6:20 am
सांसद ने अधिकारियों संग एग्रो पार्क का किया निरीक्षण, नाला सफाई के दिए निर्देश
Total Views : 160
Total Views : 100

करखियाव ग्रामसभा समेत आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों में जलनिकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर सपा सांसद प्रिया सरोज ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। सांसद ने अवरुद्ध नाले, क्षतिग्रस्त पुलिया और खराब सड़कों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।

शुक्रवार दोपहर सांसद प्रिया सरोज और एसडीएम पिंडरा कुंदनराज कपूर करखियाव स्थित एग्रो पार्क पहुंचे। यहां अमूल कंपनी के कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे आवासीय परिसर का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य का मलबा नाले में गिराए जाने से जलनिकासी प्रभावित हो रही है। साथ ही नाले की जमीन पर शौचालय निर्माण किए जाने की शिकायत भी की गई। इस पर सांसद ने संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा अवरोध हटाने के निर्देश दिए।

एग्रो पार्क परिसर में गेल के समीप स्थित पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से उत्पन्न जलनिकासी की समस्या और खराब सड़कों का भी सांसद ने जायजा लिया। उद्यमी कौस्तुभ अग्रवाल के साथ उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया और एसडीएम से समन्वय बनाकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की बात कही।इसके बाद अमूल परिसर में प्रभावित किसानों और ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। ग्रामीणों ने अमूल प्रबंधन पर नाला अवरुद्ध करने और निजी जमीन में पानी बहाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद ने यूपीसीडा, अमूल प्रबंधन और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने के निर्देश दिए, ताकि बरसात के दौरान ग्रामीणों के घरों में पानी न घुसे। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए और जलनिकासी व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए।

इस दौरान नायब तहसीलदार श्वेता सिंह पटेल, बीडीओ प्रतिभा मिश्रा, अमूल के प्रशासनिक अधिकारी वीरम प्रजापति, प्रधान रविंद्र यादव गुड्डू, शशिकपूर कपूर कन्नौजिया, कमलेश पटेल, मनोज यादव, संजय यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed