यूपी में पांच IAS और छह PCS अधिकारियों के तबादले

दो जिलाधिकारियों समेत कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 11, 2026 2:58 am
Total Views : 100
Total Views : 100

उत्तर प्रदेश सरकार ने बीती रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पांच IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें दो जिलाधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।

जानकारी के अनुसार राजेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी जालौन को जिलाधिकारी बहराइच बनाया गया है। वहीं विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स समीर को जिलाधिकारी जालौन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आकांक्षा राना, नगर आयुक्त झांसी को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के पद पर नई तैनाती दी गई है। वहीं बाराबंकी में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात बी. सूदन को नगर आयुक्त झांसी बनाया गया है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में सचिव पद पर तैनात पंकज वर्मा को मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं छह PCS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी है, जिसमें सुशील प्रताप सिंह, कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय को सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाया गया है। एलडीए में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात अतुल कुमार को कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी बदायूं को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) कानपुर नगर बनाया गया है। संजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोंडा को उपनिदेशक (प्रशासन) युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के पद पर भेजा गया है।प्रमोद झा, नगर मजिस्ट्रेट झांसी को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गोंडा बनाया गया है। वहीं योगेश्वर सिंह, उपजिलाधिकारी कुशीनगर को नगर मजिस्ट्रेट झांसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभिन्न जिलों और विभागों में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed