15 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों की लोगों से मदद की अपील

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 11, 2026 3:11 am
15 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों की लोगों से मदद की अपील
Total Views : 100
Total Views : 100

नगर के नई सब्जी मंडी, पुरानी बाजार निवासी प्रकर्ष गुप्ता उर्फ सन्नू (15) के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार किशोर गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे कोचिंग के लिए निकला लेकिन न तो कोचिंग पहुंचा और न ही घर लौटा।

परिजनों द्वारा जारी सूचना के मुताबिक प्रकर्ष के पिता का नाम राजेश कुमार गुप्ता है, जो सेंट जॉन्स स्कूल सबरहद का छात्र है। जिसकी लंबाई करीब 5 फीट 8 इंच बताई गई है। वह सांवले रंग का है और लापता होने के समय आसमानी रंग की टी-शर्ट तथा सफेद लोअर पहने हुए था। परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले अथवा वह कहीं दिखाई दे, तो तत्काल शाहगंज पुलिस अथवा परिजनों को सूचना दें। किशोर की तलाश में पुलिस घर से कोचिंग समेत अन्य रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों में खासा कोहराम मचा हुआ है।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed