मकान व दुकान से 26.50 लाख का सामान उठा ले जाने का आरोप

नौ नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 10, 2026 6:53 am
Total Views : 100
Total Views : 100

पटैला बाजार में मकान और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा लाखों रुपये का सामान, नकदी और आभूषण उठा ले जाने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नौ नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 14 फरवरी की बताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पटैला गांव निवासी रिजवाना बेगम पत्नी शकील खान ने न्यायालय के माध्यम से दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनके मकान के एक कमरे में बब्लू कुरैशी किराये पर कॉस्मेटिक एवं गारमेंट की दुकान संचालित करता था। दुकान में फर्नीचर, कपड़े और अन्य सामान रखा हुआ था। आरोप है कि 14 फरवरी को जहांगीर खान, उस्मानिया, वकील खान, कयूम उर्फ लाला, फिरोज उर्फ मुन्ना, राजकुमार, ज्ञानचंद, अवधेश और बलराम उर्फ पिंटू समेत कई लोग ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचे। आरोपितों के हाथों में लाठी-डंडे और हथौड़े होने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपितों ने मकान और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की तथा वहां रखा सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर उठा ले गए। तहरीर में सामान, नकदी और आभूषण समेत करीब 26.50 लाख रुपये के नुकसान का आरोप लगाया गया है। विरोध करने पर धमकी दिए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।न्यायालय के आदेश के बाद खुटहन पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपों की जांच की जा रही है।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed