छात्र संवाद में गूंजे सपने, संकल्प और सफलता के मंत्र

डीडीओ विजय कुमार जायसवाल बोले—पक्के इरादे और निरंतर परिश्रम से सफलता तय, विद्यार्थियों से किया खुलकर संवाद

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 10, 2026 6:11 am
छात्र संवाद में गूंजे सपने, संकल्प और सफलता के मंत्र
Total Views : 100
Total Views : 100

हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज, मैदागिन में आयोजित ‘छात्र संवाद’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों के सपनों, करियर और भविष्य को लेकर खुलकर चर्चा हुई। शासन की पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल ने कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद किया और उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का माहौल सामान्य कक्षाओं से बिल्कुल अलग नजर आया। यह महज भाषण तक सीमित कार्यक्रम नहीं था, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी बात रखने और सवाल पूछने का पूरा अवसर मिला। डीडीओ ने बच्चों से उनके सपनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सही समय पर जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। श्री जायसवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए पक्के इरादे, निरंतर परिश्रम और सही दिशा में प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करते हुए समझाया कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहने की सलाह देते हुए कहा शिक्षा का उद्देश्य एक बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनना भी है। विद्यार्थियों को भविष्य में समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सवाल पूछे और अपने मन की बात साझा की। शुरुआत में कुछ छात्र-छात्राएं झिझकते नजर आए, लेकिन जैसे-जैसे संवाद आगे बढ़ा, माहौल सहज और जीवंत हो गया। सवाल-जवाब के दौरान हंसी-खुशी और तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि के आत्मीय स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपने सपनों को लक्ष्य में बदलने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed