ताखा पूरब संपर्क मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क को गड्ढामुक्त या जलमार्ग घोषित करने की मांग

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 10, 2026 5:09 am
ताखा पूरब संपर्क मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क को गड्ढामुक्त या जलमार्ग घोषित करने की मांग
Total Views : 120
Total Views : 120

शाहगंज तहसील क्षेत्र के ताखा पूरब संपर्क मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पिछले कई वर्षों से जर्जर सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील है। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इसे लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विवेक यादव ‘विक्की’ ने अधिकारियों से सड़क को तत्काल गड्ढामुक्त कराने अथवा व्यंग्यात्मक रूप से इसे ‘जलमार्ग’ घोषित करने की मांग की है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य के अनुसार, इस मार्ग की बदहाली को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि शिकायतों के निस्तारण के नाम पर कार्यालय में बैठकर ही सड़क की मरम्मत अथवा गड्ढामुक्त किए जाने की रिपोर्ट लगा दी जाती है, जबकि मौके की स्थिति जस की तस बनी हुई है। उक्त मार्ग आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में बच्चे शाहगंज पब्लिक स्कूल समेत अन्य विद्यालयों में पढ़ने जाते हैं। बरसात में सड़क पर पानी और गड्ढों के कारण विद्यार्थियों के साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

समस्या के समाधान की मांग को लेकर विवेक यादव के नेतृत्व में मिर्जा अली बेग, मनोज पासवान, संदीप संत, प्रवीण यादव राज समेत दर्जनों लोगों ने उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि ताखा पूरब संपर्क मार्ग को गड्ढामुक्त अथवा जलनिकासी की उचित व्यवस्था के साथ दुरुस्त कराया जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आम जनमानस के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित लोक निर्माण विभाग की होगी।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed