पुरानी रंजिश में अज्ञात चार पहिया वाहन सवार दबंगों ने युवक को मारी गोली

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 9, 2026 10:14 am
Total Views : 100
Total Views : 100

जौनपुर।
अखलाक खान
समाचार एक्सप्रेस

सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मारे जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात चार पहिया वाहन सवार दबंगों ने विपिन यादव उर्फ मखंचू को गोली मार दी।

गोली सीने में लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस की एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी रही।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed