मिशन शक्ति के प्रयास से बचा दंपती का घर

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 9, 2026 7:19 am
Total Views : 100
Total Views : 100

पुलिस के समझाने के बाद अलग रह रहे पति-पत्नी साथ रहने को हुए राजी

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
समाचार एक्सप्रेस

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस के प्रयास से पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया। पुलिस की समझाइश के बाद शादी के बाद से अलग रह रहे दंपती ने आपसी सहमति से साथ रहने का फैसला किया। पुलिस के इस प्रयास से एक परिवार टूटने से बच गया।

पुलिस के अनुसार भदैनी गांव निवासी महेश पुत्र सुंदर की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीह कैथौली गांव निवासी पतिराम की पुत्री ऊषा के साथ हुई थी। शादी के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। इसके बाद नाराज पत्नी अपने मायके चली गई और दोनों अलग-अलग रहने लगे। मामले की शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने दंपती के बीच संबंध सुधारने और उनके दांपत्य जीवन को बचाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति टीम को जिम्मेदारी सौंपी। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर महिला हेल्पलाइन डेस्क की टीम ने उनकी समस्याएं सुनीं।

उप निरीक्षक लल्लू सिंह, महिला कांस्टेबल प्रियंका व नेहा यादव तथा रिजर्व महिला आरक्षी अंशिका साहनी और रंजू ने दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद उन्हें समझाया-बुझाया। पुलिस की समझाइश और आपसी बातचीत के बाद पति-पत्नी विवाद समाप्त कर एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। पुलिस के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। मिशन शक्ति अभियान के तहत किए गए इस प्रयास से दंपती के बीच आपसी विश्वास बहाल होने के साथ ही परिवार को बिखरने से बचाने में भी मदद मिली।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed