नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनी फिल्म में चमके बेलवाई के अमित दूबे

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 9, 2026 7:06 am
Total Views : 100
Total Views : 100

‘हनुमान अंश’ में टीटी का किरदार निभाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

बेलवाई, सुल्तानपुर।
दिलीप मोदनवाल
समाचार एक्सप्रेस

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित जीवनीपरक ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ में बेलवाई बाजार निवासी अमित दूबे ने टीटी का किरदार निभाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। फिल्म में अभिनय का अवसर मिलने से बेलवाई सहित आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है।

अमित दूबे स्वर्गीय भगवती प्रसाद दूबे के पौत्र हैं। स्व. भगवती प्रसाद दूबे श्रीराम कथा आयोजन समिति, बेलवाई के अध्यक्ष भी रहे। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में उनकी सक्रिय भूमिका के चलते क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। ऐसे प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े अमित दूबे का फिल्मी पर्दे पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना क्षेत्र के लिए गौरव की बात माना जा रहा है। अमित दूबे ने बताया कि उनकी कर्मभूमि लखनऊ रही है। कुछ समय उन्होंने बेंगलुरु में भी बिताया। उनका बचपन बहराइच और श्रावस्ती में बीता। उनके पिता स्व. महेंद्र दूबे स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। श्री दूबे मुंबई में रहकर अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

नीम करोली बाबा के जीवन और व्यक्तित्व पर केंद्रित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का हिस्सा बनना अमित दूबे के लिए खास उपलब्धि है। ग्राम पंचायत बेलवाई के जमुहट गांव निवासी भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज सिंह ‘बताशा चाचा’ ने कहा कि ग्रामीण अंचल से निकलकर मुंबई में अभिनय के क्षेत्र में पहचान बनाना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। अमित दूबे की इस उपलब्धि पर उदय नारायण सिंह ‘निर्झर’, भूपेंद्र दूबे, राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजेश गिरी, अभय प्रताप सिंह, ओम नारायण दूबे, मनोज दूबे, विनोद त्रिपाठी, बंदना गिरी सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अमित दूबे की यह सफलता न केवल उनके परिवार समेत शिवधाम बेलवाई के लिए गर्व का विषय है।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed