78 वाहनों का चालान, वाहन चालकों में मचा हड़कंप

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 8, 2026 7:02 am
Total Views : 100
Total Views : 100

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
समाचार एक्सप्रेस

यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से मंगलवार को खेतासराय पुलिस ने चौराहे सहित प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 78 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों को रोककर उनके कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट समेत अन्य यातायात नियमों की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।पुलिस की लगातार चेकिंग के चलते बिना हेलमेट और यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। कई वाहन चालक पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए रास्ता बदलते नजर आए।

थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। साथ ही वाहन के आवश्यक कागजात अपने साथ रखें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed