शाहगंज, जौनपुर।
अनूप जायसवाल
समाचार एक्सप्रेस
शाहगंज 132/33 केवीए उपकेंद्र से पोषित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गुरुवार सुबह एक घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 132 केवीए ट्रांसमिशन उपकेंद्र में बसबार के रख-रखाव एवं आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते विभाग द्वारा शटडाउन लिया जाएगा।
विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह 6 बजे से 7 बजे तक शाहगंज 132 केवीए उपकेंद्र से पोषित सभी 33 केवीए उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इससे संबंधित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।अधिशासी अभियंता अमित कुमार धर्मा ने बताया कि उपकेंद्र की तकनीकी क्षमता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बसबार का रख-रखाव और मरम्मत कार्य कराया जाना आवश्यक है। निर्धारित समय में कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि शटडाउन की अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें और विद्युत विभाग का सहयोग करें।
