यूपी में 10 सितंबर से मुफ्त राशन वितरण, 25 सितंबर तक मिलेगा गेहूं-चावल

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 8, 2026 6:55 am
Total Views : 100
Total Views : 100

लखनऊ।
समाचार एक्सप्रेस

उत्तर प्रदेश के राशन कार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को सितंबर 2026 के लिए आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 10 सितंबर से शुरू होगा।

खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश के मुताबिक प्रदेशभर में राशन वितरण की प्रक्रिया 10 से 25 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को उनकी पात्रता के अनुसार गेहूं और चावल मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। खाद्य आयुक्त कार्यालय, लखनऊ की ओर से सभी जिलाधिकारियों और जिला पूर्ति अधिकारियों को वितरण व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को वितरण प्रक्रिया की निगरानी करने और सभी पात्र लाभार्थियों को निर्धारित अवधि में राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed