शाहगंज, जौनपुर।
अखलाक खान
समाचार एक्सप्रेस
तहसील सभागार में मंगलवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर 15 नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिर्फ सरकारी सेवक नहीं, बल्कि समाज की सेवा कर रही हैं। सरकार ने उनका मानदेय बढ़ाकर 8 हजार से 12 हजार रुपये कर दिया है। सहायिकाओं का भी मानदेय बढ़ाकर 6 से 8 हजार रुपये किया गया है। इतना ही नहीं, उन्हें और उनके परिजनों को गंभीर बीमारी के उपचार के लिए 5 लाख रुपये तक के कैशलेस चिकित्सा की सुविधा का उपहार दिया है।
समारोह में खंड विकास अधिकारी गजेंद्र सिंह, सीडीपीओ व सुइथाकलां क्रमशः राजेश यादव तथा सरिता पाठक, हीरा सिंह, अरुण कुमार यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
