पयाम-ए-इंसानियत की शाहगंज यूनिट के अध्यक्ष बने इम्तियाज अहमद नदवी

बैठक में मानवता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने पर जोर, चार सदस्य भी नामित

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 19, 2026 7:51 am
पयाम-ए-इंसानियत की शाहगंज यूनिट के अध्यक्ष बने इम्तियाज अहमद नदवी
Total Views : 160
Total Views : 160

ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत की बैठक नगर निवासी मुफ्ती अबू हुरैरा नदवी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के कार्यालय से आए मौलाना अरशद नदवी और मौलाना नजमुस्साकिब नदवी गाजीपुरी ने भाग लिया। इस दौरान इम्तियाज अहमद नदवी को संगठन को शाहगंज यूनिट का अध्यक्ष नामित किया गया। साथ ही चार अन्य लोगों को यूनिट का सदस्य बनाया गया।

नवनियुक्त सदस्यों में मुफ्ती अबू हुरैरा नदवी, यासिर नदवी, मौलाना आसिफ नदवी और मुफ्ती अबूजर कासमी शामिल हैं। बैठक में संगठन के उद्देश्यों, उसकी विचारधारा और वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा, आपसी सम्मान और सेवा-भाव को बढ़ावा देना समय की महत्वपूर्ण जरूरत है। धार्मिक एवं सामाजिक मतभेदों से ऊपर उठकर एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति रखना, जरुरतमंदों की मदद करना और समाज में शांति एवं सद्भाव का वातावरण बनाना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत की विचारधारा मौलाना अबुल हसन अली हसनी नदवी के पैगाम-ए-इंसानियत से प्रेरित है। संगठन का उद्देश्य मानवता, प्रेम, शांति, सहानुभूति और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है। इसके माध्यम से लोगों को सामाजिक दूरियां मिटाने, एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने और जनकल्याण के कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाता है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा समय में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी समझ और विश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में मानवता और सामाजिक सौहार्द का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। सेवा-ए-खल्क यानी मानव सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने और मानवीय मूल्यों की रक्षा पर भी जोर दिया गया।

शाहगंज यूनिट के गठन को संगठन के उद्देश्यों को स्थानीय स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। उम्मीद जताई गई कि नवनियुक्त अध्यक्ष इम्तियाज नदवी और यूनिट के अन्य सदस्य मानवता, भाईचारे, आपसी सद्भाव और सेवा-भाव के संदेश को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed