पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खेलते समय सीढ़ियों तक पहुंचा बच्चा, पैर फिसलने से हुआ हादसा, घर का चिराग बुझने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 19, 2026 5:05 am
पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Total Views : 280
Total Views : 280

क्षेत्र के नटौली गांव में रविवार देर शाम पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसा कांशीराम शहरी आवास कॉलोनी के पीछे स्थित पोखरे में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान कांशीराम आवास कॉलोनी निवासी मो. अब्बास के तीन वर्षीय पुत्र मो. अब्दुल्लाह के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम बच्चा खेलते-खेलते पोखरे की सीढ़ियों तक पहुंच गया। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पोखरे में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
काफी देर तक अब्दुल्लाह के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान पोखरे में मासूम का शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। जिस बच्चे की किलकारियों से घर गुलजार रहता था, उसकी असमय मौत ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस हृदयविदारक घटना से आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed