आबादी के बीच संचालित शराब की दुकान हटाने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक

प्रधान सहित ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा व गांव का माहौल प्रभावित होने का आरोप

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 17, 2026 6:35 am
आबादी के बीच संचालित शराब की दुकान हटाने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक
Total Views : 300
Total Views : 300

क्षेत्र के ताखा पूरब गांव के ग्रामीणों ने आबादी और विद्यालय के नजदीक संचालित कंपोजिट शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आबादी और विद्यालय के बेहद करीब शराब की दुकान संचालित होने से स्थानीय लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि दुकान पर आने वाले कुछ लोग शराब खरीदकर आसपास बैठकर उसका सेवन करते हैं, जिससे गांव का वातावरण प्रभावित हो रहा है। प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि शराब की दुकान के आसपास लोगों के जमावड़े के कारण महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को आने-जाने में असुविधा तथा असुरक्षा का अनुभव होता है। ग्रामीणों के अनुसार, दुकान के आसपास गाली-गलौज और अमर्यादित व्यवहार की शिकायतें भी सामने आती हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है।

ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जनहित को ध्यान में रखते हुए शराब की दुकान को आबादी एवं विद्यालय से दूर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होगा और गांव का सामाजिक वातावरण बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी। पत्रक देने वालों में एनसीपी शरद पवार के नेता विक्रम सिंह विक्की एडवोकेट, प्रदीप कुमार, शिवपूजन, मनोज वर्मा, संजय कुमार, बबीता, गीता, मंजू, कोमल, रेखा, इन्द्रकला, रीमा, बिन्दू, मनीषा, सविता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed