लखनऊ में किसान पथ पर भीषण हादसा, बोलेरो पलटने से तीन की मौत, नौ घायल

उन्नाव से गंगाजल लेकर औसानेश्वर महादेव मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, मासूम समेत सभी घायल अस्पताल में भर्ती

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 13, 2026 6:57 am
लखनऊ में किसान पथ पर भीषण हादसा, बोलेरो पलटने से तीन की मौत, नौ घायल
Total Views : 160
Total Views : 160

राजधानी लखनऊ के किसान पथ पर मंगलवार को तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक महिला, एक युवक और तीन साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में छह माह का एक बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार श्रद्धालु उन्नाव से गंगाजल लेकर बाराबंकी स्थित औसानेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। इसी दौरान किसान पथ पर मझिगवां गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर सर्विस लेन के डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद बोलेरो सड़क पर पलट गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। छह माह के बच्चे को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन तेज रफ्तार में था और चालक के नियंत्रण खोने के बाद यह दुर्घटना हुई। इस हादसे ने श्रद्धालुओं की यात्रा को मातम में बदल दिया। पुलिस द्वारा दुर्घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed