शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नगर के हनुमानगढ़ी स्थिर लक्ष्मी नारायण वाटिका में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर अतिथि अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी, विधायक रमेश सिंह व चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद डांडिया गीतों की धुन पर नगरवासी जमकर थिरके। पारंपरिक नृत्य-संगीत और उत्साह से सराबोर महोत्सव में लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

महोत्सव में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। डीजे शैंकी स्पन रिकॉर्ड्स जर्मनी की संगीत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। संगीत की धुन पर युवाओं सहित अन्य प्रतिभागियों ने नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान उल्लास और उमंग का माहौल बना रहा। महोत्सव ने नवरात्रि के उल्लास को और खास बना दिया। पारंपरिक संस्कृति, संगीत और सामूहिक सहभागिता से सजे इस आयोजन ने नगरवासियों को उत्सव के रंग में रंग दिया। आयोजकों ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह तथा वेद प्रकाश सिंह रज्जू भैया के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, विनय सिंह, प्रधानाचार्य मनोज सिंह, रमेश साहू आदि गणमान्य मौजूद रहे। आयोजक वेद प्रकाश जायसवाल, अनुपमा अग्रहरि और धीरज पाटिल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नीतू मिश्रा, अंजू जायसवाल, रूबी जायसवाल, अनुपम मोदनवाल, नम्रता बरनवाल, पूजा जायसवाल, बिट्टू किन्नर, पंकज जायसवाल, शालू मोदनवाल, भाजपा नेता अनिल मोदनवाल, कालीचरण जायसवाल, मनोज अग्रहरि, पवन पाल, संजय अग्रहरी, अरुण चौहान, नितिन अग्रहरि, विष्णुकांत, सुनील अग्रहरि, अर्पित जायसवाल, हनुमान अग्रहरि अरविंद अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
