शाहगंज के एक होटल में युवती की हालत बिगड़ी, गंभीर अवस्था में रेफर

अचानक रक्तस्राव के बाद अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर शुरु की जांच

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 12, 2026 7:55 am
शाहगंज के एक होटल में युवती की हालत बिगड़ी, गंभीर अवस्था में रेफर
Total Views : 1,440
Total Views : 960

नगर के एक होटल में सोमवार को एक युवती की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। युवती को गंभीर अवस्था में राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार, खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती आजमगढ़ जनपद के एक युवक के साथ शाहगंज स्थित एक होटल पहुंची थी। होटल में मौजूदगी के दौरान अचानक युवती को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक आकांक्षा सिंह ने युवती की गंभीर स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है।फिलहाल युवती की हालत बिगड़ने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed