जौनपुर की पूजा सिंह बनीं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहगंज के डिहियां गांव निवासी पूजा के मनोनयन से महिला संगठन को मजबूती की उम्मीद

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 12, 2026 7:04 am
जौनपुर की पूजा सिंह बनीं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी
Total Views : 340
Total Views : 340

समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के क्रम में जौनपुर जिले के शाहगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिहियां, खुटहन निवासी पूजा सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें समाजवादी महिला सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

यह मनोनयन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश तथा समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से किया गया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि पूजा सिंह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए महिला संगठन को मजबूत करने, महिलाओं को पार्टी से जोड़ने तथा संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। पूजा सिंह को प्रदेश सचिव बनाए जाने की जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव आरिफ हबीब ने दी। उनके मनोनयन को शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed