आबादी में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल

बाढ़ के पानी के साथ नदी से निकलकर गांव में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से किया रेस्क्यू

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 7, 2026 3:43 am
आबादी में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल
Total Views : 260
Total Views : 260

खुदागंज थाना क्षेत्र के सैदूपुर गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आबादी के बीच एक विशालकाय मगरमच्छ पहुंच गया। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों के मुताबिक, नदी में आई बाढ़ के चलते मगरमच्छ पानी के साथ बाहर निकलकर आबादी की ओर पहुंच गया। विशाल मगरमच्छ को गांव में देखकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन उसके आकार को देखते हुए जोखिम बढ़ गया। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे आबादी से दूर ले जाया गया।

मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से बाढ़ के दौरान नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed