वृंदावन में गुरुकुल की पानी टंकी में हादसा, चार छात्रों की मौत

टंकी की सफाई के दौरान बेहोश हुआ एक छात्र, उसे बचाने उतरे अन्य छात्र भी चपेट में आए, सीएम ने लिया संज्ञान

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 7, 2026 12:40 am
वृंदावन में गुरुकुल की पानी टंकी में हादसा, चार छात्रों की मौत
Total Views : 520
Total Views : 360

ब्रज की धार्मिक नगरी वृंदावन के चैतन्य विहार क्षेत्र में एक संस्कृत गुरुकुल में पानी की टंकी की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टंकी में मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गुरुकुल परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल परिसर में करीब 12 से 14 फीट गहरी भूमिगत पानी की टंकी बनी हुई थी। टंकी में दुर्गंध आने के बाद छात्रों ने मोटर के जरिए पानी बाहर निकाला। बताया गया कि कुछ पानी बचने के बाद एक छात्र सफाई के लिए टंकी में उतरा। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह के अनुसार, टंकी के भीतर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से छात्र बेहोश हो गया। उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर अन्य छात्र भी टंकी में उतरते चले गए। इसके बाद चार अन्य छात्र भी बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी छात्रों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने चार छात्रों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की उम्र करीब 17 से 20 वर्ष बताई जा रही है।

वहीं हादसे में जीवित बचे छात्र की पहचान रुद्र के रुप में हुई है। उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। एसएसपी श्लोक कुमार के अनुसार, छात्र होश में है और बातचीत कर रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने तथा घायल छात्र को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार, गुरुकुल में करीब 200 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें लगभग 100 छात्र परिसर में रह रहे थे। हादसे के बाद प्रशासन ने संस्थान की मान्यता और संचालन की परिस्थितियों की जांच के निर्देश दिए हैं।

मजिस्ट्रेट जांच में यह भी देखा जाएगा कि छात्रों को पानी की टंकी की सफाई के लिए किन परिस्थितियों में भेजा गया था। प्रशासन की ओर से क्षेत्र के अन्य गुरुकुलों और संबंधित इमारतों का भी ऑडिट कराने की बात कही गई है।पुलिस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed