आंधी में गिरे पेड़ों से थमा आवागमन, विधायक ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया रास्ता

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 6, 2026 3:12 am
आंधी में गिरे पेड़ों से थमा आवागमन, विधायक ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया रास्ता
Total Views : 420
Total Views : 320

क्षेत्र में बीती रात तेज आंधी-तूफान के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिरने से मुख्य मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया। अचानक पेड़ गिरने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही विधायक रमेश सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी लेने के बाद गिरे हुए पेड़ों को तत्काल हटवाने की व्यवस्था कराई। राहत कार्य शुरु होने के बाद मार्ग से पेड़ों को हटाकर आवागमन सुचारु कराया गया। इससे राहगीरों और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली। इस दौरान विधायक ने राहत कार्य में सहयोग करने वाले युवा सुगंध गौतम और उनकी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा अथवा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में लोगों की मदद के लिए युवाओं का आगे आना समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सेवा भावना को दर्शाता है।

विधायक ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा क्षेत्रवासियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने संबंधित लोगों को भी निर्देशित किया कि आंधी-तूफान से जहां कहीं भी आवागमन प्रभावित हुआ है, वहां तत्काल राहत एवं व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed