निहारिका ब्यूटी सैलून की ओर से 16 अक्टूबर को सजेगी भव्य डांडिया नाइट

सीजन-10 में गरबा-डांडिया के साथ होगा मनोरंजन का धमाल, बेस्ट कपल, बेस्ट गेटअप और बेस्ट परफॉर्मेंस की होगी प्रतियोगिता

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 6, 2026 5:23 am
निहारिका ब्यूटी सैलून की ओर से 16 अक्टूबर को सजेगी भव्य डांडिया नाइट
Total Views : 380
Total Views : 340

नवरात्रि के उल्लास और उत्सव के बीच नगर में रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधानों और डांडिया की खनक से सजी मनोरंजन की शानदार शाम होने जा रही है। निहारिका ब्यूटी सैलून की ओर से इस वर्ष सीजन-10 डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 16 अक्टूबर, शुक्रवार को जौनपुर रोड स्थित बहुरानी मैरिज हॉल में शाम छह बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार डांडिया नाइट को यादगार बनाने के लिए बहुरानी मैरिज हॉल को आकर्षक सजावट और रंगीन रोशनी से सजाया जाएगा। डीजे की धुन पर गरबा और डांडिया के साथ प्रतिभागी जमकर धमाल मचाएंगे। कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के लिए सेल्फी जोन, स्नैक्स, फलाहार और खानपान की विशेष व्यवस्था भी रहेगी।डांडिया नाइट में प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें बेस्ट कपल, बेस्ट गेटअप और बेस्ट परफॉर्मेंस प्रमुख हैं। इसके अलावा हाईएस्ट रजिस्ट्रेशन प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता, पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण शुरु हो गया है। आयोजकों के अनुसार एकल प्रतिभागी के लिए 299, कपल के लिए 499 और पांच लोगों के समूह के लिए 999 रुपया पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है।पंजीकरण और कार्यक्रम से संबंधित अन्य जानकारी के लिए 9935237305 और 7275643406 पर संपर्क किया जा सकता है।

आयोजक खुशबू जायसवाल ने बताया कि डांडिया नाइट आयोजित करने का उद्देश्य नगरवासियों को नवरात्रि के उत्सव में एक साथ जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और संगीत व नृत्य का आनंद लेने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सीजन-10 की यह डांडिया नाइट उमंग, मनोरंजन, संस्कृति और यादगार पलों का खूबसूरत संगम होगी।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed