अवधी गायक संजय यदुवंशी ने आरोप लगाया है कि पुलिस देर रात उनके घर पहुंची और कथित तौर पर दीवार फांदकर अंदर आई। संजय यदुवंशी के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा कि उन्हें “संजय चाहिए, तुरंत।” घटना के बाद संजय यदुवंशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट के माध्यम से पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि आखिर पुलिस को संजय किस मामले में चाहिए और क्या उनके खिलाफ कोई गिरफ्तारी वारंट है।

संजय ने अपनी पोस्ट में सवाल किया कि क्या उनके खिलाफ कोई गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है? क्या उन्होंने कोई हत्या या अपहरण किया है? उन्होंने पुलिस से यह स्पष्ट करने की मांग की कि देर रात उनके घर पहुंचने की वजह क्या थी। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा भीशुरु हो गई। हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले में अभी तक आधिकारिक तौर पर क्या कारण बताया गया है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

मामले में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वादी जफरुल हसन ने अपने पुत्र शमीम अहमद पर जानलेवा हमले में संजय यदुवंशी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है, जिसकी जांच में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्होंने परिवार के द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप को निराधार बताया।
