सेंट जेवियर्स स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर चला स्वच्छता अभियान

शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने परिसर की साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 2, 2026 3:26 am
सेंट जेवियर्स स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर चला स्वच्छता अभियान
Total Views : 160
Total Views : 160

नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वच्छता के प्रति जागरिकता का संदेश दिया।

विद्यालय के निदेशक अभिषेक आदित्य जायसवाल एवं प्रधानाचार्य राजबल्लभ श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण, तिलक एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्या सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके बाद विद्यालय परिसर में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। अभियान में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने मिलकर परिसर की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजबल्लभ श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना और अपने आसपास के लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरुक किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सपना था कि देश का प्रत्येक नागरिक स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा, जब प्रत्येक नागरिक अपने घर, विद्यालय, कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाएगा। उन्होंने अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, त्याग, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित अध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed