गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, वोल्वो बस ट्रेलर से भिड़ी, 4 की मौत, 10 घायल

अंबरपुर टोल प्लाजा के पास किलोमीटर संख्या 85 पर हुआ हादसा, मची चीख-पुकार, पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 2, 2026 3:58 am
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, वोल्वो बस ट्रेलर से भिड़ी, 4 की मौत, 10 घायल
Total Views : 160
Total Views : 160

जैतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अंबरपुर टोल प्लाजा के पास किलोमीटर संख्या 85 पर बिहार से आ रही एक वोल्वो बस की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरु कराया। टक्कर के बाद बस में फंसे यात्रियों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायल यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने पर पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित कराया। हादसे में चार यात्रियों की मौत की खबर सामने आने के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ ही उनके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई में जुटी है। वहीं, घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर बस और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी पुलिस की जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed