शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल ने विधायक से उठाईं व्यापारियों की दो प्रमुख समस्याएं

दोपहिया वाहनों के अनावश्यक चालान पर रोक और UPI पर MDR शुल्क वापस लेने की मांग

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 2, 2026 3:22 am
शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल ने विधायक से उठाईं व्यापारियों की दो प्रमुख समस्याएं
Total Views : 440
Total Views : 440

शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों और आम नागरिकों से जुड़ी दो प्रमुख समस्याओं को लेकर विधायक रमेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर प्रभावी पहल की मांग की है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अर्पित जायसवाल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में नगर में दोपहिया वाहनों के चालान तथा UPI लेन-देन पर प्रस्तावित MDR शुल्क का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

व्यापार मंडल की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि नगर में दोपहिया वाहन चालकों के अनावश्यक एवं छोटे-छोटे मामलों में चालान किए जाने से आम नागरिकों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रुप से बाजार क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यापारियों और ग्राहकों में इसे लेकर असंतोष है। व्यापार मंडल ने विधायक से संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष यह विषय उठाकर नियमों का उचित एवं निष्पक्ष पालन सुनिश्चित कराने तथा अनावश्यक चालान पर रोक लगाने के लिए आवश्यक निर्देश एवं पहल करने का अनुरोध किया है।

वहीं दूसरे ज्ञापन में व्यापार मंडल ने UPI लेन-देन पर MDR (Merchant Discount Rate) शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि UPI आज व्यापारियों के लिए भुगतान का प्रमुख माध्यम बन चुका है। ऐसे में UPI लेन-देन पर MDR शुल्क लगाए जाने से विशेष रुप से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। व्यापार मंडल ने विधायक रमेश सिंह से अनुरोध किया कि व्यापारियों के हित में UPI पर लगाए जा रहे प्रस्तावित MDR शुल्क को वापस लिए जाने की मांग को सरकार एवं विभाग के समक्ष प्रभावी रुप से उठाया जाए।

दोनों ज्ञापनों में व्यापार मंडल ने उम्मीद जताई कि विधायक व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाकर समाधान के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed