नीमा शाहगंज की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. एके पांडेय अध्यक्ष निर्वाचित

डॉ. हामिद रहमान उपाध्यक्ष, डॉ. अतुल कुमार यादव महामंत्री और डॉ. खुर्शीद आलम बने कोषाध्यक्ष

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 1, 2026 12:28 am
नीमा शाहगंज की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. एके पांडेय अध्यक्ष निर्वाचित
Total Views : 120
Total Views : 120

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (NIMA) शाहगंज इकाई की चुनावी बैठक उत्सव वाटिका में आयोजित हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की शुरुआत में डॉ. नदीम खान ने डॉ. राजकुमार मिश्रा एवं डॉ. जुबेर अंसारी को चुनाव प्रभारी बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। चुनाव प्रभारियों के निर्देशन में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरु हुई।

गहन विचार-विमर्श के बाद डॉ. ए.के. पांडेय को अध्यक्ष, डॉ. हामिद रहमान को उपाध्यक्ष, डॉ. अतुल कुमार यादव को जनरल सेक्रेटरी तथा डॉ. खुर्शीद आलम को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में डॉ. अबू उमर (खेतासराय) को ज्वाइंट सेक्रेटरी, डॉ. जेपी सेठ को ऑर्गनाइजर, डॉ. औन मोहम्मद को मुख्य सलाहकार तथा डॉ. तारिक जुबेर अंसारी को ऑडिटर चुना गया। चुनाव संपन्न होने के बाद निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. शौकत खान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. ए.के. पांडेय को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। इसी तरह निवर्तमान जनरल सेक्रेटरी डॉ. नदीम खान ने नवनिर्वाचित जनरल सेक्रेटरी डॉ. अतुल कुमार यादव को कार्यभार सौंपा।


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में डॉ. शरफुद्दीन आज़मी, डॉ. दुर्गेश तिवारी, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. केएस यादव, डॉ. जुल्फेकार अहमद, डॉ. शिराज, डॉ. जामी, डॉ. बलवंत सिंह, डॉ. इमामुद्दीन, डॉ. ओसामा, डॉ. कामरान समेत शाहगंज और खेतासराय क्षेत्र के बड़ी संख्या में NIMA सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed