मोनालिसा से जुड़े फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को रेप केस में राहत, शिकायतकर्ता ने कहा- बहकावे में दर्ज कराई थी शिकायत

दिल्ली हाईकोर्ट में महिला ने हलफनामा देकर कहा- सनोज मिश्रा के साथ संबंध सहमति से थे, विरोधियों के प्रभाव में दर्ज कराई थ

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : October 1, 2026 12:34 am
मोनालिसा से जुड़े फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को रेप केस में राहत, शिकायतकर्ता ने कहा- बहकावे में दर्ज कराई थी शिकायत
Total Views : 120
Total Views : 120

महाकुंभ के दौरान वायरल हुईं मोनालिसा को फिल्म में काम देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा से जुड़े दुष्कर्म मामले में नया मोड़ सामने आया है। शिकायतकर्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष दिए गए बयान और हलफनामे में कहा कि उसने सनोज मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत कुछ लोगों के बहकावे और उकसावे में आकर दर्ज कराई थी। महिला ने यह भी कहा कि सनोज मिश्रा के साथ उसके संबंध सहमति से थे।

मामले में सनोज मिश्रा को मार्च 2025 में गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ दिल्ली के नबी करीम थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की शुरुआती जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली हाईकोर्ट के 30 मई 2025 के आदेश के मुताबिक, जांच के दौरान शिकायतकर्ता का बयान दोबारा दर्ज किया गया। इसमें उसने कहा कि सनोज मिश्रा ने उसके साथ दुष्कर्म या कोई अन्य अपराध नहीं किया और दोनों के बीच लंबे समय से सहमति से संबंध थे। उसने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसे उकसाकर सनोज मिश्रा के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी।

इस संबंध में पुलिस को ऑडियो व वीडियो सामग्री भी सौंपने की बात कही थी। इसके बाद महिला ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा कि वह सनोज मिश्रा के साथ सहमति से लिव-इन रिलेशनशिप में थी और शिकायत उनके विरोधियों के प्रभाव में आकर दर्ज कराई गई थी। उसने सनोज मिश्रा की जमानत पर रिहाई पर भी आपत्ति नहीं जताई। इन परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने 30 मई 2025 को सनोज मिश्रा को जमानत देने का आदेश दिया। अदालत ने उन्हें 10 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया था।

अदालत के आदेश में यह भी दर्ज है कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के खिलाफ कथित झूठी शिकायत के संबंध में कार्रवाई शुरु करने तथा मामले में पूरक आरोपपत्र दाखिल करने की बात कही थी। यानी उपलब्ध न्यायिक रिकॉर्ड के अनुसार उस समय मामला केवल जमानत तक सीमित नहीं था, बल्कि जांच की आगे की प्रक्रिया भी जारी थी। सनोज मिश्रा उस समय खास तौर पर चर्चा में आए थे जब उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ में सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा को अपनी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया था। बाद में मोनालिसा ने उनकी फिल्म में काम भी किया।मोनालिसा ने सनोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग पूरी की थी।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed