धान के खेत में मिला अधेड़ का शव, आंधी-बारिश में साइकिल से गिरने की आशंका

दुकान से घर लौटते समय हुआ हादसा, पानी भरे खेत में मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 27, 2026 10:49 am
धान के खेत में मिला अधेड़ का शव, आंधी-बारिश में साइकिल से गिरने की आशंका
Total Views : 100
Total Views : 100

क्षेत्र के कलापुर बाजार से करीब पांच सौ मीटर पहले रविवार को धान के खेत में एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान विनोद गौतम (43) पुत्र नंदलाल गौतम, निवासी कबीरुद्दीनपुर थाना खुटहन के रुप में हुई। बताया गया कि विनोद आदमपुर में दाढ़ी-बाल बनाने की दुकान चलाता था।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शनिवार रात दुकान बंद कर साइकिल से घर लौटते समय तेज आंधी-बारिश के बीच वह सड़क किनारे स्थित पानी भरे धान के खेत में गिर गया। बताया गया कि वह नशे का आदी था। आशंका है कि साइकिल चलाते समय संतुलन बिगड़ने से वह खेत में जा गिरा और पानी में चले जाने के कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रविवार को ग्रामीणों की नजर धान के खेत में पड़े शव पर पड़ी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया साइकिल से अनियंत्रित होकर खेत में गिरने की आशंका है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed