विधायक द्वय ने किया ‘आंगन का उत्सव’ व मिनी बीज किट वितरण का शुभारंभ

गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम में लिया हिस्सा, किसानों से समय पर बुआई करने की अपील

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 27, 2026 7:11 am
विधायक द्वय ने किया ‘आंगन का उत्सव’ व मिनी बीज किट वितरण का शुभारंभ
Total Views : 100
Total Views : 100

स्थानीय ब्लॉक परिसर में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन का उत्सव’ एवं किसानों को निःशुल्क मिनी बीज किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह और अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने संयुक्त रुप से किया।

इस दौरान विधायक द्वय ने आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी गतिविधियों के तहत आयोजित गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में भी सहभागिता की। बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा दलहन एवं तिलहन फसलों का क्षेत्रफल बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से चना, मटर और सरसों के बीज मिनी किट का निःशुल्क वितरण किया गया। ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को बीज मिनी किट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया गया।

पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने किसानों से फसलों की समय से बुआई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान कृषि विभाग एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाएं। वहीं अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने भी किसानों और ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की अपील की।कार्यक्रम में एसडीएम कुदनराज कपूर, सीडीपीओ आशीष कुमार वर्मा, बीडीओ प्रतिभा, मुख्य सेविका शीला यादव, प्रियंका कुमारी, पूजा कुशवाहा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दीपक मिश्र, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक यादव, एडीओ एजी साहब सिंह यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed