Total Views : 100
Total Views :
100
ट्रेन में बिना किसी उचित कारण के आपातकालीन अलार्म चेन पुलिंग कर गाड़ी रोकने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक यात्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आरपीएफ प्रभारी मनोज पटेल के अनुसार, ट्रेन में एक यात्री ने बिना किसी वजह के आपातकालीन जंजीर खींच दी, जिससे ट्रेन रुक गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित यात्री को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान वीरेंद्र कुमार पुत्र अच्छे लाल, निवासी अमिलिया, थाना करौंदीकला जिला सुल्तानपुर के रुप में हुई। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
About The Author
LATEST post
