चरित्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की अहम भूमिका : डॉ. तबरेज आलम

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 24, 2026 5:04 am
चरित्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की अहम भूमिका : डॉ. तबरेज आलम
Total Views : 120
Total Views : 120

फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज तालीमाबाद सबरहद में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर “चरित्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम के संरक्षण में संपन्न हुआ।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य अखिलेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना अपनी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में सेवा, अनुशासन, जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकार की भावना विकसित करते हुए उनके चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।कार्यक्रम में अज़रा फातमा, आलिज़ा शाह, मोहम्मद असमर, कु. प्रिया और मुस्कान ने भी विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। प्राध्यापक मो. रियाज़ अहमद ने राष्ट्रीय सेवा योजना की उपयोगिता और युवाओं के व्यक्तित्व विकास में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की शक्ति का वास्तविक स्रोत उसका चरित्र होता है। वर्तमान समय में जब सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों में तेजी से बदलाव आ रहा है, ऐसे में राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे कार्यक्रमों की आवश्यकता और बढ़ जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि यदि भारत को विश्व में अग्रिम पंक्ति में देखना है तो युवाओं को चरित्रवान और जिम्मेदार नागरिक बनना होगा, क्योंकि चरित्र के बिना सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है।कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनामिका पांडेय, डॉ. शिव प्रसाद यादव, शाहबाज आलम सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। संचालन डॉ. अमित दयानाथ गुप्ता ने किया, जबकि वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनामिका पांडेय ने आभार व्यक्त किया। अंत में प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने उपस्थित लोगों को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की शपथ दिलाई।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed