यूपी के अस्पतालों में आयरन-फोलिक एसिड सिरप की सप्लाई पर रोक, दो लैब में फेल हुआ सैंपल

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 21, 2026 11:35 pm
यूपी के अस्पतालों में आयरन-फोलिक एसिड सिरप की सप्लाई पर रोक, दो लैब में फेल हुआ सैंपल
Total Views : 100
Total Views : 100

उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवाओं के सैंपल फेल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला आयरन एवं फोलिक एसिड सिरप से जुड़ा है।

उत्तराखंड की कोटेक हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा सप्लाई किए गए सिरप के एक बैच के नमूने तीन अलग-अलग प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से दो लैब में नमूने फेल पाए गए।मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. पवन कुमार ने प्रदेश के सभी जिलों के सीएमओ, निदेशकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर संबंधित बैच का सिरप मरीजों को नहीं देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन ने भी 11 जिलों के वेयरहाउस से संबंधित बैच के सिरप के वितरण पर रोक लगा दी है। इनमें बाराबंकी, हाथरस, मऊ, मुरादाबाद, रायबरेली, सहारनपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र और सुलतानपुर शामिल हैं।

UPMSCL के महाप्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रण) की ओर से जारी निर्देश में वेयरहाउस प्रभारियों को फेल हुए बैच का पूरा स्टॉक अलग रखने और उसका वितरण तत्काल रोकने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्देशों की अनदेखी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।स्वास्थ्य विभाग और सप्लाई कॉरपोरेशन ने यह भी निर्देश दिया है कि यदि संबंधित बैच का सिरप किसी अस्पताल के स्टोर में उपलब्ध पाया जाता है तो उसका वितरण तत्काल रोककर बची हुई मात्रा संबंधित वेयरहाउस को वापस भेजी जाए।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed