खाद्यान्न उठाने पहुंची प्रधानाध्यापिका से कोटेदार ने की गाली-गलौज, धक्का देकर गिराने का आरोप

शिक्षकों में आक्रोश, कार्रवाई न होने पर विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 21, 2026 9:14 am
खाद्यान्न उठाने पहुंची प्रधानाध्यापिका से कोटेदार ने की गाली-गलौज, धक्का देकर गिराने का आरोप
Total Views : 100
Total Views : 100

फूलपुर थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में विद्यालय के लिए खाद्यान्न का उठान करने पहुंची प्रभारी प्रधानाध्यापिका के साथ कथित अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे की हालत में पहुंचे कोटेदार ने शिक्षिका से गाली-गलौज करते हुए उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनका मोबाइल फोन फेंक दिया। घटना के बाद शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है।

प्राथमिक विद्यालय रतवारबेगपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शालिनी सिंह ने फूलपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर वह रिक्शा चालक मुनिराज के साथ एमडीएम के लिए निर्धारित खाद्यान्न का उठान करने कनकपुर स्थित कोटेदार के यहां पहुंची थीं। कोटेदार की मां ने खाद्यान्न रिक्शे पर लदवा दिया। इसी दौरान कोटेदार विवेक शर्मा कथित रुप से नशे की हालत में वहां पहुंचा और शिक्षिका के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि कोटेदार ने शिक्षिका को धक्का देकर गिरा दिया और उनका मोबाइल फोन फेंक दिया। इसके बाद उनकी स्कूटी को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। मौके पर अपने विद्यालय का खाद्यान्न लेने पहुंचे कनकपुर कंपोजिट विद्यालय के शिक्षामित्र मुनिकेश सिंह और रिक्शा चालक मुनिराज ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी कथित रुप से गाली-गलौज की गई। स्थिति बिगड़ती देख शिक्षिका और अन्य लोग किसी तरह वहां से निकलकर थाने पहुंचे। मामले में फूलपुर पुलिस के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी पिंडरा को भी लिखित शिकायत दी गई है।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद शिक्षकों में कोटेदार के खिलाफ नाराजगी है। शिक्षकों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे विरोध-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Share
LATEST post
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed