अंबिका बेकर्स की छठवीं वर्षगांठ पर पत्रकारों समेत विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां सम्मानित

लकी ड्रॉ में ऋतिक विश्वकर्मा ने जीता एलईडी टीवी, कई ग्राहकों को मिले आकर्षक पुरस्कार

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 20, 2026 5:33 am
अंबिका बेकर्स की छठवीं वर्षगांठ पर पत्रकारों समेत विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां सम्मानित
Total Views : 520
Total Views : 120

नगर के पुरानी बाजार स्थित अंबिका बेकर्स की छठवीं वर्षगांठ पर रविवार को सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद एवं हबीब हॉस्पिटल के संचालक डॉ. शौकत खान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

समारोह में पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और लोगों को जागरुक करने वाले पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। इनमें वरिष्ठ पत्रकार राममूर्ति यादव, अजीम सिद्दीकी, राकेश शर्मा, डॉ. सुरेश कुमार, जौनपुर पत्रकार संघ शाहगंज इकाई के अध्यक्ष एखलाक खान, इकरार खान, मनीष यादव तथा रविन्द्र पांडेय शामिल रहे। सम्मानित पत्रकारों ने अंबिका बेकर्स परिवार के प्रति आभार जताया।अंबिका बेकर्स की शुरुआत 28 अगस्त 2020 को हुई थी। आयोजकों के अनुसार छह वर्षों में प्रतिष्ठान ने बेकरी उत्पादों, केक और हॉट पिज्जा सहित गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों के बीच अपनी पहचान बनाई है।वर्षगांठ के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस पर केक खरीदने अथवा बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को लकी ड्रॉ कूपन दिए गए थे। इसी के तहत रविवार को पुरस्कारों का वितरण किया गया।

लकी ड्रॉ में जमदहां निवासी ऋतिक विश्वकर्मा ने प्रथम पुरस्कार के रुप में 32 इंच एलईडी टीवी जीता। द्वितीय पुरस्कार तरसावां निवासी श्याम बहादुर राजभर को इंडक्शन चूल्हा, तृतीय पुरस्कार दीदारगंज के करन को मिक्सर ग्राइंडर, चतुर्थ पुरस्कार चकियां के सुनील बिन्द को फर्राटा फैन तथा पंचम पुरस्कार जैगहां की खुशी मोदनवाल को प्रेस मिला। इसके अलावा कई अन्य ग्राहकों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर विशाल मोदनवाल ने कहा कि छह वर्षों का सफर ग्राहकों के विश्वास और सहयोग से पूरा हुआ है। वर्षगांठ को केवल व्यावसायिक आयोजन तक सीमित न रखकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने का प्रयास किया गया है। इससे सामाजिक कार्यों में जुटे लोगों का उत्साह बढ़ता है।

समारोह में चार्टर्ड अकाउंटेंट बिजेंद्र अग्रहरी, जेसीआई के मंडल उपाध्यक्ष विनायक अग्रहरी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदंबा प्रसाद पांडेय, शांतिभूषण मिश्रा, भाजपा नेता मनीष गुप्ता, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष साहिल सेठ, महामंत्री गौरव मौर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, डॉ. आजम खान सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।कार्यक्रम में अंबिका बेकर्स के संस्थापक शिवलाल मोदनवाल एवं प्रोपराइटर विशाल गुप्ता ने अतिथियों और सम्मानित व्यक्तियों का स्वागत किया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों और ग्राहकों के प्रति आभार जताया।

About The Author

Share
LATEST post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed