यूपी में बिजली संकट से राहत, 48 घंटे में 2500 मेगावाट से अधिक उत्पादन शुरु

Akhlaque Khan
Akhlaque Khan Published on : September 19, 2026 1:22 am
Total Views : 500
Total Views : 100

उत्तर प्रदेश में पिछले करीब 15 दिनों से चल रहे बिजली संकट से अब राहत मिलती दिखाई दे रही है। बीते 48 घंटे में प्रदेश की कई तापीय विद्युत परियोजनाओं की बंद यूनिटों से 2500 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन दोबारा शुरु हो गया है। इससे ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में रात के समय होने वाली लंबी बिजली कटौती में और कमी आने की संभावना है।

कोयला खदानों में पानी भरने से कोयला गीला होने, उपलब्धता प्रभावित होने और कुछ परियोजनाओं में तकनीकी खराबी के कारण बिजली उत्पादन पर असर पड़ा था। मांग की तुलना में उपलब्धता करीब तीन हजार मेगावाट तक कम होने के चलते ग्रामीण इलाकों में रात के समय तीन से चार घंटे तक बिजली कटौती की जा रही थी। अब अनपरा, हरदुआगंज और ओबरा की विभिन्न यूनिटों से करीब 1500 मेगावाट उत्पादन दोबारा शुरु हुआ। इसके बाद घाटमपुर और जवाहरपुर की एक-एक यूनिट से भी एक हजार मेगावाट से अधिक बिजली मिलने लगी। इससे प्रदेश की बिजली उपलब्धता में करीब एक हजार मेगावाट और इजाफा हो सकता है।

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल के अनुसार बिजली की उपलब्धता में लगातार सुधार हो रहा है। उपलब्धता बढ़ने के साथ ही गांवों और कस्बों में रात की कटौती भी कम हुई है। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिनों में स्थिति और बेहतर होने पर रात में कटौती की आवश्यकता नहीं रह जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के कारण रात में कटौती करनी पड़ रही है, वहां दिन में अतिरिक्त बिजली देकर इसकी भरपाई की जा रही है। बिजली संकट के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रात में तीन से चार घंटे की कटौती के साथ कुल आपूर्ति करीब 14-15 घंटे तक सीमित हो गई थी। अब तापीय परियोजनाओं की बंद यूनिटों के दोबारा चालू होने से बिजली उपलब्धता बढ़ रही है और उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

About The Author

Share
LATEST post
PET-2026: जौनपुर में 87,696 अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा, 32 केंद्रों पर कड़ा पहरा! 25-30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी परीक्षा, दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को देना होगा इम्तिहान
चुनाव में गड़बड़ी हुई तो अदालत नहीं रहेगी मूकदर्शक! सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से सियासी हलचल: शीर्ष अदालत ने कहा- असंवैधानिक तरीकों से चुनाव प्रक्रिया दूषित होने पर न्यायिक हस्तक्षेप से परहेज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed